जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आजाद अली ने  पिरान कलियर स्थित अपने कार्यालय पर एक प्रेस वार्ता का आयोजन कर कांग्रेस और भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने जनता से दोनों पार्टियों को छोड़कर जन अधिकार पार्टी का साथ देने की अपील की। आजाद अली ने कहा कि आखिर जनता को उनकी पार्टी का समर्थन क्यों करना चाहिए और मौजूदा राजनीति में जन अधिकार पार्टी की जरूरत क्यों है, इस पर भी अपनी बात रखी
साथ ही उन्होंने पिछले 3 योजनाओं से पिरान कलियर के विधायक रहे हाजी फुरकान अहमद को लेकर कहा कि इस बार वह वर्तमान विधायक को भारी मतों से पछाड़ कर यहाँ के विधायक बनने वाले है क्योंकि क्षेत्र की जनता उनके कार्यो से त्रस्त हो चुकी है