हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष संतोष बेनीवाल ने कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय जनता पार्टी और चुनाव आयोग पर बड़ा हमला बोला है। संतोष बेनीवाल ने सीधे तौर पर आरोप लगाया कि देश और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार लोकतांत्रिक तरीकों से नहीं, बल्कि 'वोट चोरी' के बल पर बनी है। इस फर्जीवाड़े और धांधली के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने पूरे हरियाणा में मोर्चा खोल रखा है। भारतीय जनता पार्टी ने जनादेश से नहीं, बल्कि जनादेश का चीरहरण करके वोट चोरी के बल पर अपनी सरकार बनाई है। जिस सरकार की बुनियाद ही धोखे और धांधली पर टिकी हो, उसे सत्ता में रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। भाजपा नेताओं को तुरंत नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए। संतोष बेनीवाल ने कहा कि चुनाव आयोग स्वतंत्र संस्था न रहकर भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है। हरियाणा में एसआईआर के बहाने 33 लाख 36 हजार (लगभग 17 प्रतिशत) वैधानिक वोट काट दिए गए ताकि विपक्ष के जनाधार को कमजोर किया जा सके। जिला अध्यक्ष ने चेतावनी देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी इस वोट चोरी के खिलाफ खामोश नहीं बैठेगी। 25 नवंबर तक गांव-गांव की चौपालों में 'वोट बचाओ, देश बचाओ' अभियान के माध्यम से जनता के बीच भाजपा की इस फर्जीवाड़े की पोल खोली जाएगी। जिला अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतांत्रिक संस्थाओं और संविधान को कमजोर करने में लगी है। जनता अब इस फर्जीवाड़े को समझ चुकी है और 'वोट बचाओ, देश बचाओ' अभियान के जरिए कांग्रेस इस तानाशाही और वोट चोरी का मुंहतोड़ जवाब देगी।
```
कांग्रेस का भाजपा पर वोट चोरी का गंभीर आरोप
Congress makes serious allegation of vote theft against BJP
Continue With Google
Comments (0)