कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ प्रदेश प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह ने सत्ताधारी भाजपा सरकार और हालिया केंद्र गृह मंत्री अमित शाह रैली पर जोरदार सियासी हमला बोला है। शायराना अंदाज में तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि ‘बड़ी देर कर दी हुजूर आते-आते’। सरकार का कार्यकाल खत्म होने की कगार पर है और अब की जा रही घोषणाएं महज चुनावी शगूफा हैं।
डॉ. प्रतिमा सिंह ने आरोप लगाया कि बीते साढ़े नौ सालों से सत्ता में बैठी सरकार ने प्रदेश की जनता को हमेशा खाली हाथ लौटाने और निराश करने का काम किया है। बजट, ग्रीन बोनस, महंगाई और जल-जंगल-जमीन की सुरक्षा जैसे हर मोर्चे पर सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है।
उन्होंने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए कहा कि राज्य में महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। रैली में दिखी खाली कुर्सियों का जिक्र करते हुए उन्होंने दावा किया कि जनता सरकार से पूरी तरह नाखुश है और उसने बदलाव का मन बना लिया है। उन्होंने विश्वास जताया कि 2027 के चुनाव में कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी।
कांग्रेस का भाजपा सरकार पर तीखा वार
Congress's sharp attack on BJP government
Continue With Google
Comments (0)