मसूरी में कूड़ा निस्तारण की गंभीर समस्या को लेकर स्थानीय निवासी और सभासद नगर पालिका के खिलाफ सड़क पर उतर आए हैं। एमआरएफ सेंटर जाने वाले मार्ग पर एकत्रित होकर प्रदर्शनकारियों ने नगर पालिका और कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था पर तीखे सवाल उठाए। उनका आरोप है कि कई दिनों तक कूड़ा नहीं उठाए जाने से दुर्गंध और गंदगी फैल रही है, जिससे स्थानीय लोगों का जीवन दूभर हो गया है और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। प्रदर्शनकारियों ने कूड़े के दूषित पानी से जलस्रोतों के प्रदूषित होने और एनजीटी के नियमों के उल्लंघन की आशंका भी जताई। पुरानी कंपनी के मुकाबले नई व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए स्थानीय रोजगार से वंचित करने का भी आरोप लगाया गया।
मसूरी में कूड़ा निस्तारण को लेकर प्रदर्शन
Protest in Mussoorie over waste disposal
Continue With Google
Comments (0)