कुरुक्षेत्र: धर्मनगरी कुरुक्षेत्र की पंजाबी धर्मशाला में बैठक उपरांत विधायक अशोक अरोड़ा बोले पार्टी के 1 नवंबर को प्रस्तावित दिल्ली कूच में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भाग लेंगे, कांग्रेस नेता अशोक अरोड़ा ने आरोप लगाया कि भाजपा लोगों को आपस में लड़वाना चाहती है, उन्होंने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह किसके खिलाफ प्रदर्शन करेंगे


कुरुक्षेत्र: धर्मनगरी कुरुक्षेत्र की पंजाबी धर्मशाला में बैठक उपरांत पूर्व मंत्री विधायक अशोक अरोड़ा बोले पार्टी के 1 नवंबर को प्रस्तावित दिल्ली कूच में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भाग लेंगे उन्होंने  आरोप लगाया कि भाजपा लोगों को आपस में लड़वाना चाहती है लोगों के अधिकार कुचलना चाहती है इसलिए संविधान व प्रजातंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस की रैली आयोजित कर रही है


उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि गृह मंत्री अमित शाह किसके खिलाफ प्रदर्शन करेंगे वे तो सत्तारूढ पार्टी से जुड़े है यदि कोई लोकतंत्र के खिलाफ कार्य कर रहा है वह अराजकता फैला रहा है तो उनके खिलाफ मामला दर्ज करो उन्होंने कहा कि अमित शाह जिस प्रदर्शन में भाग लेने के लिए आ रहे हैं उनकी मांग क्या है उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि कांग्रेस की तो मांग है कि संविधान बचाने के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाना चाहिए और उसी के लिए हम कांग्रेसी एक नंबर को दिल्ली में रैली कर रहे हैं लेकिन वह प्रदर्शन क्यों कर रहे हैं यह समझ से परे हैं