रीवा में यूजीसी कानून के विरोध की आवाज अब बुलंद होने जा रही है!
देशभर में यूजीसी कानून को लेकर जारी विरोध के बीच अब विंध्य की धरती रीवा में भी बड़े प्रदर्शन की तैयारी की जा रही है। आगामी 30 अक्टूबर को रीवा के विवेकानंद पार्क में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आंदोलनकारियों के जुटने का दावा किया जा रहा है। प्रदर्शन के बाद जुलूस निकालने की भी तैयारी है।
स्वर्ण समाज ने प्रेस वार्ता के माध्यम से आंदोलन की जानकारी देते हुए सत्ता में बैठे स्वर्ण समाज के नेताओं को भी चेतावनी दी है। समाज का कहना है कि यदि आज वे अपने समाज के मुद्दों पर साथ खड़े नहीं होते, तो भविष्य में उन्हें इसका राजनीतिक खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।
आखिर यूजीसी कानून को लेकर विरोध की यह चिंगारी रीवा में कितनी व्यापक होगी? क्या यह आंदोलन आने वाले दिनों में राजनीतिक समीकरणों को भी प्रभावित करेगा? देखिए हमारी यह खास रिपो विकासर्ट।
रीवा में यूजीसी कानून के खिलाफ हुंकार
Ruckus against UGC law in Rewa
Continue With Google
Comments (0)