भिवानी में 59वीं हरियाणा स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप का आगाज हो चुका है, जिसमें प्रदेश भर से करीब 800 युवा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया है। यह प्रतियोगिता अंडर-15 और अंडर-17 आयु वर्ग के लिए आयोजित की जा रही है, जो पांच दिनों तक चलेगी। इस खेल महाकुंभ का आयोजन बर्डी बैडमिंटन अकादमी में किया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य युवा प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है। प्रतियोगिता के पहले दिन रोमांचक मुकाबले देखने को मिले, जिसमें सिरसा के सुखमीत और गुरुग्राम के आहान अग्रवाल जैसे खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से अगले दौर में अपनी जगह पक्की की।