पंचकूला में आयोजित नमो क्रिकेट लीग ने देश-विदेश में अपनी पहचान बनाई है। इस आयोजन की तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर हरियाणा के राजनीतिक सलाहकार तरुण भंडारी की सराहना की जा रही है। लीग के महत्व को समझते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ताऊ देवी लाल स्टेडियम, पंचकूला का दौरा किया। उन्होंने तरुण भंडारी को इस उत्कृष्ट आयोजन के लिए बधाई दी और कहा कि आज के समय में युवाओं को नशे से दूर रखकर खेलों से जोड़ना अत्यंत आवश्यक है। ऐसे आयोजनों से युवाओं को सकारात्मक दिशा मिलती है और उनकी प्रतिभा निखरती है। आज शाम स्टेडियम में हरियाणवी कलाकार मासूम शर्मा अपनी प्रस्तुति देंगे, जिससे दर्शकों का उत्साह और बढ़ेगा। यह लीग अब खेल, युवा शक्ति और मनोरंजन का एक बड़ा मंच बन गई है।