भिवानी की बेटी रेणु ग्रेवाल ने हरियाणा सिविल सर्विसेज यानी HCS परीक्षा में 9वां रैंक हासिल कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वर्ष 2023-24 की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाली रेणु पिछले करीब चार वर्षों से सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रही हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है। रेणु ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार से मिले भावनात्मक सहयोग और निरंतर मेहनत को दिया है। वहीं, उनकी माता और चाचा ने भी बेटी की उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए इसे पूरे परिवार के लिए गर्व का पल बताया।