भोपाल में तृतीय राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल रैंकिंग सेलिंग चैंपियनशिप का भव्य समापन
भोपाल: भोपाल के बड़े तालाब स्थित बोर्ड क्लब में तृतीय राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल रैंकिंग सेलिंग चैंपियनशिप का भव्य समापन हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मध्य प्रदेश खेलों के क्षेत्र में लगातार प्रगति कर रहा है और अब राष्ट्रीय स्तर पर तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। उन्होंने यह भी घोषणा की कि सरकार खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के साथ प्रदेश की सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों में स्टेडियम बनाने की दिशा में काम कर रही है।
- एनएसएस भोपाल की टीम ओवरऑल चैंपियन बनी
- गोवा दूसरे स्थान पर रहा
इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में 12 एसोसिएशनों ने हिस्सा लिया, जिसमें एनएसएस भोपाल की टीम ने ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया।
मध्य प्रदेश के खेल विभाग के इस प्रयास से प्रदेश के युवाओं में खेलों के प्रति जागरूकता और उत्साह बढ़ा है, जो भविष्य में राज्य को और अधिक ऊँचाइयों पर ले जाएगा।
Continue With Google
Comments (0)