लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर कानपुर देहात में अखंडता संकल्प विशाल वाहन रैली का आयोजन किया गया। डेरापुर से शुरू होकर मुगीसापुर तक पहुंची इस रैली में 150 से अधिक वाहनों और लगभग 1000 लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के दौरान राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव का संदेश प्रसारित किया गया। प्रतिभागियों ने देश की एकता और भाईचारे को मजबूत रखने का संकल्प लिया। आयोजक अक्षय कुमार कटियार ने सभी प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। इस रैली का उद्देश्य सरदार पटेल के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना था।