मंदसौर जिले के शामगढ़ स्थित धर्मराजेश्वर में युवा संसद का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें उच्च शिक्षा मंत्री इन्द्र सिंह परमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय विधायक हरदीप सिंह डंग भी उपस्थित रहे। मंत्री परमार ने आयोजन में विधिवत हिस्सा लिया और युवाओं को संबोधित किया। इससे पूर्व, शामगढ़ नगर में जनता और कार्यकर्ताओं ने मंत्री का ज़ोरदार स्वागत किया। उन्होंने नगर परिषद अध्यक्ष के आवास पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं से चर्चा की और महाविद्यालय की समस्याओं पर भी जानकारी ली, जिनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा पाटीदार भी इस दौरान मौजूद रहीं।