त्योहारी सीजन में परिवहन समस्याओं के समाधान को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनता को आश्वस्त किया है। उन्होंने कहा कि संवाद के माध्यम से हर चुनौती का समाधान निकाला जाएगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि परिवहन मंत्री पहले ही संबंधित पक्षों के साथ वार्ता कर चुके हैं और सरकार सकारात्मक रुख अपना रही है। यदि कोई गतिरोध सामने आता है, तो सरकार बातचीत से रास्ता निकालेगी। त्योहारों के अवसर पर यात्रियों को आवागमन में कोई असुविधा न हो, इसके लिए सभी मुद्दों को शीघ्र सुलझाया जा रहा है। सरकार का लक्ष्य यात्रियों को सुरक्षित और सुगम यात्रा प्रदान करना है।