कैथल जिले की चीका अनाज मंडी में करनाल के जोनल एडमिनिस्ट्रेटिव सुमित सिहाग ने मार्केट कमेटी सचिव सुरेश कुमार के नेतृत्व में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने खरीद, उठान और अन्य प्रबंधों का निरीक्षण किया और मंडी सचिव के प्रयासों से पूर्णतः संतुष्टि जताई। सुमित सिहाग ने राइस मिलर्स और आढ़तियों संग बैठक की, जिसमें मंडी से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा हुई। उन्होंने विशेष रूप से जियो फेंसिंग सिस्टम का उल्लेख किया, जिससे फर्जी गेट पास पर रोक लगेगी। यह प्रणाली किसानों को निर्धारित जियो फेंसिंग क्षेत्र में फसल लाने पर ही गेट पास जारी करती है, जिससे अनियमितताओं पर प्रभावी अंकुश लगेगा।