** दीपावली के शुभ अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच द्वारा भोपाल में 24 अक्टूबर से 4 नवंबर तक स्वदेशी मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में विभिन्न प्रकार के स्वदेशी उत्पादों, स्थानीय हस्तशिल्प, घरेलू उपयोग की वस्तुओं एवं छोटे उद्यमियों के उत्पादों को प्रदर्शित किया जा रहा है।
मेले के पदाधिकारी एवं सह-संयोजक श्री रमन तिवारी ने मेले की विशेषताओं की जानकारी वीआईपी न्यूज़ के साथ साझा की। उन्होंने बताया कि मेले का उद्देश्य स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहित करना तथा स्थानीय कारीगरों, व्यापारियों और छोटे उद्यमियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराना है।
श्री तिवारी ने दीपावली के अवसर पर भोपालवासियों एवं आसपास के क्षेत्र के नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में मेले में पहुंचने और स्वदेशी वस्तुओं की खरीदारी करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि स्वदेशी उत्पादों को अपनाने से स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को आर्थिक मजबूती मिलती है तथा रोजगार के नए अवसर भी विकसित होते हैं।
उन्होंने नागरिकों से इस दीपावली पर स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देने और स्वदेशी अभियान में सहभागी बनने का आह्वान किया।
Continue With Google
Comments (0)