दीपावली के त्योहार के मद्देनज़र रीवा में खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश के बनारस से लाई गई संदिग्ध मिठाई और मिल्क केक की खेप को जब्त किया है। कलेक्टर के सख्त निर्देश पर सुबह 5 बजे नए बस स्टैंड पर छापामार कार्रवाई की गई। टीम ने गौतम ट्रैवल्स से यह सामग्री बरामद की, जो आभा ट्रैवल्स के माध्यम से रीवा भेजी गई थी। इस खेप को लेने अब तक कोई सामने नहीं आया है, जिससे विभाग इसकी जांच में जुट गया है कि यह किसके लिए भेजी गई थी और इसके पीछे किसका हाथ है।
रीवा में नकली मिठाई की खेप जब्त
Consignment of spurious sweets seized in Rewa
Continue With Google
Comments (0)