बिनसर क्षेत्र की जर्जर सड़कों की समस्या को लेकर अब आर-पार की लड़ाई का ऐलान किया गया है। बिनसर महादेव विकास मंच ने अपनी लंबित मांगों को पूरा कराने के लिए 4 नवंबर को लोक निर्माण विभाग (PWD) कार्यालय थराली का घेराव करने का निर्णय लिया है। मंच के अध्यक्ष भूधर सिंह नेगी और पूर्व खंड विकास अधिकारी देवी दत्त उनियाल ने जनता से इस आंदोलन में भारी संख्या में भाग लेने की अपील की है। नौड़ा गांव में पुल निर्माण, चौड़ा से पोखरी तक सड़क निर्माण, रामपुर से नौड़ा गांव सड़क को जोड़ने और काखड़ा से नैल पंचायत घर तक सड़क निर्माण जैसी प्रमुख मांगें पिछले कई वर्षों से लंबित हैं। इन सड़कों के न बनने से अनेक गांवों के लोगों को भारी परेशानी हो रही है, जो विकास की जीवनरेखा मानी जाती हैं।