हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष जगदीश सिंह झिंडा ने प्रदेश मुख्यालय पहुँचकर कर्मचारियों के लिए बड़ी घोषणा की है। उन्होंने बताया कि कमेटी के अधीन गुरुद्वारों, स्कूलों और कॉलेजों में कार्यरत लगभग 1300 कर्मचारियों के वेतन में वार्षिक इंक्रीमेंट के साथ-साथ दिवाली बोनस भी दिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि लगभग 260-265 कर्मचारी स्कूलों में कार्यरत हैं। बजट पारित न होने के कारण विकास कार्य रुके हुए हैं, जिसमें गुरुद्वारों की जमीन खरीदना, सराय बनाना, नए स्कूल खोलना और विश्वविद्यालय स्थापित करना शामिल है। झिंडा ने अनुपस्थित सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।