इटावा के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में आधा दर्जन से अधिक हथियारबंद बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत मचा दी। बदमाशों ने हथियारों के बल पर शहर की शांति व्यवस्था को तार-तार करने की कोशिश की और होटल संचालक दुर्गेश राजपूत को गाड़ी से कुचलने का भी प्रयास किया। "POLICE" लिखी डिजायर कार से पहुंचे हमलावरों के हाथों में खुलेआम हथियार थे। फायरिंग और जानलेवा हमले में हिस्ट्रीशीटर शक्ति सिंह व एल.एल यादव समेत आधा दर्जन बदमाश शामिल थे। इस दबंगई और गुंडागर्दी की घटना ने शहर की कानून व्यवस्था को खुली चुनौती दी है।
खुलेआम फायरिंग, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल
Open firing; questions raised about police functioning
Continue With Google
Comments (0)