निसिंग अनाज मंडी में धान की खरीद व्यवस्था पूरी तरह ठप नजर आई, जिससे किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रविवार को सुबह 6 बजे से 11 बजे तक गेटपास काटने वाला कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था, जबकि गेटपास कक्ष के दरवाजे पर सुबह 6 से शाम 7 बजे तक काम करने का समय लिखा था, लेकिन रविवार की छुट्टी का कोई उल्लेख नहीं था। डाचर, गोविंदगढ़, चोरकारस और बरास गांवों से धान लेकर पहुंचे किसानों की ट्राली रातभर सड़क पर खड़ी रहीं। किसान सतपाल ने बताया कि वह शनिवार रात आठ बजे से इंतजार कर रहे हैं। किसानों को धान बेचने के साथ अगली फसल की बिजाई की भी चिंता सता रही है।