हल्द्वानी में आज प्राचीन रामलीला मैदान में 8:00 बजे रावण का पुतला दहन किया जाएगा जिसको लेकर रामलीला कमेटी और प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है इस बार का रावण का पुतला 60 फुट का रहेगा जो रिमोट से संचालित होगा वही पुतला बनाने वाले कार्य करने बताया कि इस बार रावण के पुतले की सभी अंग संचालित होगी जैसे हाथ पर आंख कान रिमोट से संचालित किया जाएगा और इस बार मुख्य आकर्षक आतिशबाजी का भी है हम आपको बता दे की हल्द्वानी के प्राचीन रामलीला मैदान में दो रामलीलाए होती हैं एक शाम को और एक रात्रि के समय शाम की रामलीला का महत्व अपने आप में अनोखा होता है जिसको देखने के लिए पहाड़ों से लोग आते हैं और दशहरे वाले दिन सभी लोग प्राचीन रामलीला हल्द्वानी का दशहरा देखने आते हैं जो अपने आप में मनमोहनऔर आकर्षण का केंद्र काफी समय से बना हुआ है वही दशहरे को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा की पूरी व्यवस्था कर रखी है आज सुबह से ही पूरे हल्द्वानी शहर में जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है जिसकी निगरानी खुद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कर रहे हैं