धर्मनगरी हरिद्वार में एक और दो नवंबर को भगवान श्री चित्रगुप्त जी की कथा और भव्य गंगा आरती महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, उत्तराखंड की ओर से आयोजित इस दो दिवसीय कार्यक्रम में कथा, गंगा आरती और भजन-कीर्तन होंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य धार्मिक आस्था को बढ़ावा देने के साथ समाज को एकजुट करना है।
महोत्सव का आयोजन भूपतवाला स्थित चित्रकूट आश्रम के सामने गंगा घाट पर किया जाएगा। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने बताया कि पहले दिन एक नवंबर को दोपहर तीन बजे से कार्यक्रम शुरू होंगे। शाम पांच बजे भव्य गंगा आरती और शाम सात बजे से भगवान श्री चित्रगुप्त जी की कथा होगी। कथा का आयोजन चित्रगुप्त पीठ के पीठाधीश्वर स्वामी सच्चिदानंद जी महाराज के सानिध्य में होगा। इसके बाद भंडारे का आयोजन होगा।
वहीं, दो नवंबर को सुबह दस बजे से राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधांशु कांत सहाय के नेतृत्व में महासभा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें राष्ट्रीय पदाधिकारी शामिल होंगे।
चित्रगुप्त कथा और गंगा आरती का भव्य आयोजन
A grand event featuring the Chitragupta narrative and Ganga Aarti
Continue With Google
Comments (0)