सुदामा नगर में आदर्श दुर्गा उत्सव समिति द्वारा राजमाता की भव्य महाआरती का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। इस धार्मिक आयोजन में माता रानी के दर्शन और महाआरती में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण माता रानी का फूलों से मनमोहक श्रृंगार रहा। इसके साथ ही थाली प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन के दौरान 108 साड़ियों का वितरण भी किया गया। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण रहा और जय माता दी के जयकारों से माहौल गूंज उठा।