नवरात्र के पावन पर्व पर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मां आदिशक्ति की आराधना की धूम मची हुई है। इसी क्रम में वीआईपी न्यूज और होटल सांची स्टार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रतिष्ठित 'मां आदिशक्ति गरबा महोत्सव' का यह तीसरा साल रहा ......जिसने अपनी भव्यता से शहरभर में अलग पहचान बनाई है। दो दिनों तक चले इस शानदार गरबा महोत्सव ने राजधानीवासियों का दिल जीत लिया। महोत्सव के पहले दिन का शुभारंभ भोपाल नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने मां की आरती उतारकर किया। इस आयोजन का मुख्य आकर्षण दुनिया की सबसे छोटी युवती ज्योति आम्गे रहीं, जो विशेष रूप से नागपुर से पहुंची थीं। उन्हें देखने के लिए पंडाल में भारी हुजूम उमड़ पड़ा। दूसरे दिन का शुभारंभ दक्षिण-पश्चिम विधानसभा विधायक भगवानदास सबनानी ने किया। इस दौरान अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष देवेंद्र रावत मुख्य अतिथि के रूप में अपनी पूरी टीम के साथ उपस्थित रहे साथ ही डॉ उषा खरे वरिष्ठ शिक्षाविद भी मौजूद रही.....प्रजापति समाज के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राधेश्याम कुंभकार....ने लकी ड्रा कूपन और पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया। इस सफल गरबा महोत्सव ने भोपाल की सांस्कृतिक फिजा में नया रंग घोल दिया है। संध्या कुम्भकार और अरुण मालवीय, वीआईपी न्यूज़ के सीईओ शिवेंद्र कुम्भकार, वीआईपी न्यूज़ स्टेट हेड डॉ रानी रैकवार सहित कई गणमान्य नागरिक और जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे…..
वीआईपी न्यूज और होटल सांची स्टार का संयुक्त आयोजन
A joint event by VIP News and Hotel Sanchi Star
Continue With Google
Comments (0)