आज विजयदशमी के पर्व पर मां नंदा देवी राजराजेश्वरी सिद्धपीठ देवराड़ा में पूजा- अर्चना और महायज्ञ का आयोजन किया गया, इस अवसर पर परगना बधाण के लोगों के द्वारा मां नंदा देवी राजराजेश्वरी की पूजा अर्चना कर मनौतिया मांगी गई और विजयदशमी के पर्व पर मां नंदा देवी का आशीर्वाद लिया गया, इसके बाद प्रसाद वितरण भी किया गया और भंडारे का भी आयोजन किया गया।

 थराली के ब्लॉक प्रमुख प्रवीण पुरोहित ने बताया कि विजयदशमी बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और आज के दिन हमें अपने अंदर की बुराइयां त्याग कर प्रभु श्री रामचंद्र जी के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए,
 
इस अवसर पर कांग्रेस सेवा दल की प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित भी सिद्धपीठ देवराड़ा मां नंदा देवी धाम में पहुंची और पूजा अर्चना की।

 मंदिर समिति के अध्यक्ष भुवन चन्द्र हटवाल में बताया कि विजयदशमी के पर्व पर यहां पर पूजा अर्चना और महायज्ञ किया गया, यहां पर वर्ष के 12 महीने मां नंदा की पूजा अर्चना की जाती हैं।

 इस अवसर पर मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष मंसाराम गौड, सभासद तेजपाल सिंह गुंसाई, नगर अध्यक्ष कांग्रेस अब्बल सिंह गुंसाई, विजेंद्र सिंह, केदार पंत, भुवन चंद्र जोशी, भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष संजय जोशी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।