त्योहारों के सीजन को लेकर डीएसपी हरदीप सिंह ने की प्रेस वार्ता, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट
त्योहारों के सीजन को देखते हुए गुहला पुलिस ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। इसी संबंध में गुहला के डीएसपी हरदीप सिंह ने प्रेस वार्ता कर पुलिस की तैयारियों और सुरक्षा इंतजामों की जानकारी दी। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने सबसे पहले क्षेत्रवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
डीएसपी हरदीप सिंह ने बताया कि माननीय एसपी के निर्देशानुसार मंडी सीजन के साथ-साथ त्योहारों को देखते हुए पुलिस कर्मचारियों की विशेष ड्यूटियां लगाई गई हैं। बाजारों में भीड़भाड़ के समय विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक पीसीआर, राइडर और सभी थाना प्रभारियों को अधिक से अधिक गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस की पीसीआर लगातार बाजारों में गश्त कर रही है, ताकि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
बाजारों में पुलिस की विशेष तैनाती
शरारती तत्वों और भीड़ भाड़ बाजारों को लेकर डीएसपी ने बताया कि ऐसे इलाकों में विशेष ड्यूटियां लगाई गई हैं। जहां रास्ते भीड़ भाड़ वाले हैं, वहां राइडर के माध्यम से गश्त की जा रही है, जबकि खुले रास्तों और अन्य क्षेत्रों में पीसीआर तैनात की गई हैं। पुलिस द्वारा पैदल गश्त के भी निर्देश दिए गए हैं।
ग्रीन पटाखे चलाने की अपील
पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल को लेकर डीएसपी हरदीप सिंह ने आमजन, बच्चों, परिवारों और दुकानदारों से अपील करते हुए कहा कि केवल ग्रीन पटाखों का ही इस्तेमाल करें और प्रदूषण फैलाने से बचें। उन्होंने दुकानदारों को भी हिदायत दी कि ऐसे पटाखों की बिक्री न करें, जिन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।
अवैध पटाखों की बिक्री पर होगी कानूनी कार्रवाई
अवैध पटाखों की बरामदगी को लेकर डीएसपी ने बताया कि सीआईए गुहला द्वारा पहले भी पटाखों का बड़ा जखीरा पकड़ा जा चुका है। यदि किसी व्यक्ति के पास पटाखों की बिक्री का वैध लाइसेंस नहीं पाया जाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में सीआईए गुहला पहले भी एफआईआर दर्ज कर चुकी है, जिसकी जांच जारी है।
त्योहारों पर गुहला में कड़े सुरक्षा इंतज़ाम
Tight security arrangements in Guhla during festivals
Continue With Google
Comments (0)