हरदोई के पिपरी नारायणपुर में अण्डा फैक्ट्री के विरोध में छठे दिन भी जारी रहा अनिश्चितकालीन धरना
हरदोई के भरावन ब्लॉक स्थित ग्राम पिपरी नारायणपुर में संचालित अण्डा फैक्ट्री के कारण फैल रही मक्खियों और अन्य समस्याओं के विरोध में भारतीय किसान यूनियन धरतीपुत्र के नेतृत्व में हयातगंज के हन्नी खेड़ा चौराहे पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन सोमवार को छठे दिन भी पूरे जोश और उत्साह के साथ जारी रहा।
धरना स्थल पर उपजिलाधिकारी संडीला समेत हरदोई जनपद के अन्य प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे और उन्होंने यूनियन के पदाधिकारियों एवं क्षेत्रवासियों से विस्तृत वार्ता की। अधिकारियों ने मामले के समाधान के लिए 7 दिन का समय मांगा, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि क्षेत्र की जनता लंबे समय से समस्याओं का सामना कर रही है और अब केवल आश्वासन नहीं, बल्कि ठोस कार्रवाई चाहिए। उन्होंने अतिरिक्त समय देने से इंकार कर दिया और अपनी मांगों पर अडिग रहे।
भारतीय किसान यूनियन धरतीपुत्र के प्रदेश अध्यक्ष रफीक लम्बू ने कहा कि संगठन किसानों और क्षेत्र की जनता के हितों से कोई समझौता नहीं करेगा। जब तक अण्डा फैक्ट्री से हो रही समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं होगा और प्रशासन ठोस कार्रवाई नहीं करेगा, तब तक यह आंदोलन निरंतर जारी रहेगा।
प्रदर्शनकारियों ने साफ कर दिया है कि अब केवल ठोस कार्रवाई ही स्वीकार्य होगी। क्षेत्र की जनता की समस्याओं का समाधान किए बिना प्रदर्शन समाप्त नहीं होगा।
Continue With Google
Comments (0)