धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में स्थानेश्वर महादेव मंदिर में नाग पंचमी पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
कुरुक्षेत्र के ऐतिहासिक स्थानेश्वर महादेव मंदिर में सावन माह के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की विशेष आस्था देखने को मिल रही है। इस पावन अवसर पर मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है, जहां भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है।
नाग पंचमी के दिन शाम करीब 5 बजे स्थानेश्वर महादेव मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है।
मंदिर के पुजारी के अनुसार, स्थानेश्वर महादेव अनादि और अनंत हैं। ऐसी मान्यता है कि भगवान शिव ही ऐसे देव हैं, जो अनंत काल तक विद्यमान रहते हैं। सावन माह और नाग पंचमी के इस विशेष संयोग पर श्रद्धालु भगवान शिव के नाग-नागिन के जोड़े लेकर मंदिर पहुंच रहे हैं।
भगवान शिव का घी, दूध और शहद से अभिषेक करने के बाद गंगाजल से स्नान कराया जाता है और नाग-नागिन के जोड़े भगवान शिव को अर्पित किए जाते हैं। पुजारी के अनुसार, मान्यता है कि नाग पंचमी के दिन भगवान शिव की पूजा करने से परिवार में सुख-शांति बनी रहती है और गृह संबंधी परेशानियां दूर होती हैं।
उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की है कि अगर कोई व्यक्ति पूरे साल भगवान शिव के दरबार में नहीं आ पाता, तो सावन माह में भगवान शिव के दर्शन और पूजा अवश्य करनी चाहिए।
आज मंदिर परिसर में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आ रहा है।
लक्ष्मी नारायण, मुख्य पंडित
Continue With Google
Comments (0)